फतेहपुर, फरवरी 1 -- फतेहपुर। महंगाई की तेज रफ्तार ने गृहिणियों की चुनौतियों को अधिक बढ़ा दिया है। बीते समय में रसोई से लेकर जेवर तक में होने वाली महंगाई के कारण ग्रहणियों की परेशानियां काफी बढ़ चुकी हैं। सीमित आय में घर का बजट संभालना पहले ही कठिन था लेकिन अब अरहर की दाल से लेकर ब्रेड-बटर तक हर जरूरी सामान के दाम बढ़ने से हालात और मुश्किल हो गए हैं। जिसके चलते महिलाओं को एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से खास उम्मीदें हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं का कहना है कि आमदनी नहीं बढ़ रही उससे कहीं ज्यादा महंगाई का बोझ बढ़ गया है। ग्रहिणियों का मानना है कि बजट में महिलाओं और मध्यम वर्ग को सीधे राहत देने वाले प्रावधान होने चाहिए। रसोई गैस पर सब्सिडी बहाल करना, बिजली दरों में कटौती और आवश्यक खाद्य पदार्थों को सस्ता करना समय की मांग है। जिस...