सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- सीतामढ़ी। बिहार सरकार की ओर से मंगलवार को पेश किया गया आम बजट राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है। बढ़ते बजट आकार और विकासोन्मुख प्राथमिकताओं से यह स्पष्ट है कि बिहार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। कभी 28 हजार करोड़ रुपये का बजट रखने वाला बिहार आज साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के बजट के साथ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। बजट में बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है। सड़कों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण से आवागमन आसान होगा। सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन में बदलने के फैसले से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा। इससे सीतामढ़ी सहित उत्तर बिहार के इलाकों में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी। नए पुलों के निर्माण की घोषणाओं से भी कनेक्टिविटी को मिलेगी मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.