लखनऊ, मार्च 9 -- संसद के बजट सत्र के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार से कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब संसद के बजट सत्र का अंतराल हुआ था तब चर्चा के विषय अलग थे, लेकिन अब युद्ध जैसे हालात और वैश्विक संकट के कारण देश की प्राथमिकताएं बदल जानी चाहिए। ऐसे समय में संसद और सरकार को कुछ अहम मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।विदेश नीति को लेकर गंभीर चर्चा हो- अखिलेश अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सबसे पहले युद्ध के संदर्भ में भारत का पक्ष और राय स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश नीति को लेकर भी देश में गंभीर चर्चा जरूरी है। उनके मुताबिक यह सवाल भी उठना चाहिए कि कहीं भारत की विदेश नीति किसी दबाव में तो नहीं चल रही है। सपा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.