नई दिल्ली, जनवरी 21 -- बजट सत्र से पहले बिरला ने गतिरोध को लेकर विपक्ष को आगाह किया लखनऊ विशेष संवाददाता बजट सत्र के शुरू होने से ठीक पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को सदन के नियोजित गतिरोध को लेकर आगाह किया है। यहां पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन के समापन के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। बिरला ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सदन में लगातार नियोजित गतिरोध और व्यवधान देश के लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं। जब सदन में व्यवधान होता है, तो सबसे अधिक नुकसान उस नागरिक का होता है जिसकी समस्या पर चर्चा होनी थी। उन्होंने कहा कि हमें गतिरोध की बजाय चर्चा की संस्कृति को सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने सभी दलों के नेताओं व सदस्यों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग देने की अपील की तथा कहा कि लोकतंत्र में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.