घाटशिला, मार्च 12 -- पोटका। पोटका विधानसभा क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान जविप्र दुकान का अनुज्ञप्ति देने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री इरफान अंसारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए पोटका प्रखंड में रिक्त पड़ी जनवितरण दुकानों के लिए नई अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) जारी करने की मांग की। विधायक संजीव सरदार ने सदन में बताया कि पोटका प्रखंड में कुल 134 जनवितरण प्रणाली की दुकानें स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में लगभग 110-115 दुकानें ही संचालित हो रही हैं। कई दुकानों की अनुज्ञप्ति निरस्त होने, त्यागपत्र, मृत्यु अथवा स्वास्थ्य कारणों से अनेक दुकानें रिक्त पड़ी हैं। इसके कारण कई स्थानों पर एक ही विक्रे...