नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को आठवीं विधानसभा के चौथे सत्र के दूसरे भाग (बजट सत्र) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी बजट सत्र संसदीय परंपराओं की श्रेष्ठता का प्रतीक होना चाहिए। अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना और सार्थक चर्चा सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है। 23 से 25 मार्च तक चलने वाले इस सत्र के लिए अध्यक्ष ने सदन के भीतर परिचालन और प्रक्रियात्मक पहलुओं का व्यापक निरीक्षण किया, ताकि कार्यवाही सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा सके। उन्होंने कहा कि सत्र की तैयारियों के बीच तकनीकी आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। विधायी कार्यों को डिजिटल बनाने की दिशा में सभी सदस्यों की मेजों पर टैबलेट लगाए गए हैं, जिससे उन्हें सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.