देहरादून, मार्च 10 -- गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानमंडल भवन की सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन किया। हाथों में विभिन्न नारों और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेसी विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विपक्ष ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश की कानून व्यवस्था, ओबीसी, हल्द्वानी में आईएसबीटी सहित राजस्व ग्रामों जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों से भाग रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का युवा सड़कों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.