लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। केंद्रीय आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि यह बजट विकास का नहीं बल्कि कटौती का दस्तावेज है। बजट में आंकड़ों का संतुलन आम जनता, गरीबों और युवाओं के भविष्य की कीमत पर साधा गया है। आराधना मिश्रा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में राजस्व प्राप्तियां 78,086 करोड़ और नेट टैक्स संग्रह 1,62,748 करोड़ कम रहा। यह आर्थिक सुस्ती का संकेत है। सरकार ने खर्च घटाकर आंकड़े संभाले। कुल खर्च में 1,00,503 करोड़ और पूंजीगत खर्च में 1,44,376 करोड़ की कटौती की गई। स्वास्थ्य बजट में 3,686 करोड़ और शिक्षा में 6,701 करोड़ की कटौती देश के भविष्य पर सीधा प्रहार। ग्रामीण विकास में 53,067 करोड़ और शहरी विकास में 39,573 करोड़ की कटौती हुई। इससे रोजगार और बुनियादी ढांचा प्रभावित होगा। ...