नई दिल्ली, अगस्त 22 -- देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले सालों में भारतीय SUV बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने मौजूदा पॉपुलर मॉडल्स के अपडेटेड वर्जन के साथ-साथ कई नई ऑल-इलेक्ट्रिक SUV पेश करने वाली है। इनमें से कुछ गाड़ियां पहले ही कॉन्सेप्ट रूप में सामने आ चुकी हैं। जबकि कुछ के टेस्ट मॉडल्स को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। महिंद्रा का यह नया पोर्टफोलियो पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक हर तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा। आइए जानते हैं ऐसी ही 4 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग महिंद्रा एसयूवी के बारे में विस्तार से।अपडेटेड 3-डोर थार महिंद्रा का पहला बड़ा अपडेट इसकी पॉपुलर 3-डोर थार में देखने को मिलेगा। इस ऑफ-रोडर कार को पहला बड़ा फेसलिफ्ट मिलने जा रहा है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखे म...