नई दिल्ली, जुलाई 13 -- भारतीय मार्केट में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियां जल्द कई मॉडल लाने जा रही हैं। अब खबर आ रही है कि इस नए फाइनेंशियल ईयर (FY27) में 5 नए दमदार मॉडल एंट्री करने जा रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रिक (EV), प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जैसी मॉडर्न तकनीुक देखने को मिलेगी। अगर आप भी अगले कुछ महीनों में नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं इन 5 अपकमिंग मॉडलों पर विस्तार से।एमजी हेक्टर हॉक एमजी मोटर्स भारतीय मार्केट में अपनी नई हेक्टर हॉक को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। यह धांसू एसयूवी प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और प्योर इलेक्ट्रिक (EV) दोनों ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी। इसके ईवी वैरिएंट में 56.7 kWh का बड़ा...