नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Xiaomi के दो नए स्मार्टवॉच लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। खबर है कि Xiaomi दो नए मॉडल्स - Redmi Watch 6 Active और Redmi Watch 6 Lite - के साथ Redmi Watch 6 लाइनअप लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही इन दोनों वॉच को लॉन्च करने की योजना बना रही है, ये पहले से मौजूद स्टैंडर्ड Redmi Watch 6 के साथ लाइनअप में शामिल होंगी। हालांकि, शाओमी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च की तारीख नहीं बताई है। फिर भी, एक नई लीक से कई जानकारियां सामने आई हैं, जिसमें हर घड़ी की संभावित कीमत, डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...कीमत और कलर ऑप्शन्स आने वाली दोनों घड़ियां सबसे पहले चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में लॉन्च हो सकती हैं। रेडमी वॉच 6 Active की कीम...