नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Apple के लंबे समय से चर्चा में रहे फोल्डेबल iPhone के असल में आने की संभावना पहले से कहीं ज्यादा लग रही है। हालांकि, कंपनी ने अपने प्लान के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन एक नए लीक से पता चलता है कि कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि इसका नाम iPhone Fold होगा और इसमें लगभग न दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज, फ्लैगशिप हार्डवेयर और ऐसी कीमत हो सकती है जो भारत में आसानी से 2 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर जाए। यहां Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में वे सभी बातें बताई गई हैं जो हालिया लीक और रिपोर्ट पर आधारित हैं।Apple iPhone Fold: डिजाइन और स्पेसिफिकेशन (संभावित) कई लीक से पता चला है कि Apple का पहला फोल्डेबल फोन Samsung की Fold सीरीज जैसा बुक-स्टाइल डिजाइन वाला ...