नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले मध्यवर्ती उत्पादों और पूंजीगत वस्तुओं सहित 100 उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आगामी बजट में सहायता उपायों का विस्तार कर सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ऐसे 100 उत्पादों की पहचान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिनके लिए भारत काफी हद तक आयात पर निर्भर है। इन उत्पादों में वाहन कलपुर्जे, रसायन और मशीनरी जैसे क्षेत्रों की वस्तुएं शामिल हो सकती हैं। अधिकारी ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों और निजी क्षेत्र के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद इन उत्पादों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...