रिषिकेष, फरवरी 9 -- भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को हरिद्वार मार्ग स्थित आईसीए इंस्टीट्यूट में युवा बजट सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए बजट की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस बजट में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार मुहैया कराने को प्राथमिकता दी गई है। सम्मेलन का शुभारंभ भाजयुमो प्रदेश मंत्री अजय उनियाल और प्रदेश सह संयोजक कनक धनई ने किया। प्रदेश मंत्री अजय उनियाल ने कहा कि यह बजट युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। प्रदेश सह संयोजक कनक धनई ने कहा कि वर्तमान बजट में युवाओं को देश की विकास यात्रा का केंद्र माना गया है। शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, रोजगार सृजन और डिजिटल नवाचार के लिए किए गए प्रावधान यह दर्शाते हैं कि सरकार युवाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.