बांका, जनवरी 2 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बांका जिले को शहद का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने की योजना को बजट में भी शामिल किया गया था। लेकिन आज तक बांका को शहद का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाये जाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। जबकि यहां बडे पैमाने पर हो रहे सरसों की खेती एवं यहां उपलब्ध आम के बाग से शहद उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। यहां उत्पादन होने वाले शहद की मार्केटिंग अन्य प्रांतों में भी की जा रही है। बावजूद इसके जिले को शहद का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाये जाने की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। जबकि बांका को शहद का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने की घोषणा बिहार बजट 2023-24 में की गई थी। इस घोषणा से क्षेत्र के शहद उत्पादक किसानों में उम्मीद की किरण जगी थी कि अब उनके भी दिन बहुरेंगे। उस समय यहां 1000 से अधिक किसान एवं 1900 जीविका दीदी शहद का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.