नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स में आयोजित नारी उत्सव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार के बजट में महिलाओं और बेटियों के लिए महत्वपूर्ण पहलें शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए विशेष रूप से सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इसलिए दिल्ली में महिलाओं को छोटे-छोटे समूहों के माध्यम से रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और देश को 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर अग्रसर कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने निर्मल छाया परिसर का दौरा कर विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की अनेक पहलों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया।महिला सशक्तिकरण के ...