पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्र सरकार निर्मला सीतारमण ने नौवां बजट पेश किया। इस बजट में बिहार की प्राथमिकता में कहीं नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने कहा कोसी कमिश्नरी तो दूर बिहार को भी प्राथमिकता में नहीं लिया गया। करोड़ बिहार वासियों को उम्मीद थी कि इस बजट में राज्य के विकास, रोजगार, उद्योग, कृषि, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए ठोस घोषणा होगी, लेकिन दुर्भाग्यवश बिहार के हाथ फिर खाली रहे। यह बजट बिहार का विशेष सहायता देने की बजाय केवल खोखले भाषणों और जुमले तक सीमित रहा। ना तो बाढ़ पीड़ित इलाकों के लिए कोई ठोस पैकेज, ना ही बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार योजना, ना किसी की आय बढ़ाने की कोई ठोस पहल की गई है। बिजेंन्द्र यादव ने कहा कि किसान मजदूरों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। यह बिहार के साथ सौत...