मधुबनी, फरवरी 3 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। बिहार बजट में सात निश्चय तीन के तहत समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार" अंतर्गत राज्य में पुरानी बंद पड़ी चीनी मिलों को चरणबद्ध रूप से चालू करने की घोषणा की गई है। इससे जिले के बंद लोहट, सकरी एवं रैयाम चीनी मिल चालू होने की उम्मीदे जगी है। बजट की खास बात ये है कि नयी चीनी मिलों की स्थापना की भी घोषणा की गई है। इससे बड़ा जिला होने के नाते मधुबनी जिले में अधिक से अधिक चीनी मिलें खुल सकेगी। पेराई सत्र वर्ष 2025-26 के लिए उत्तम एवं सामान्य प्रभेद के गन्ना पर 15 रुपये प्रति क्विंटल तथा निम्न प्रभेद के गन्ना पर 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी की गई है। इसके अतिरिक्त राज्य के किसानों को अतिरिक्त 10 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य वृद्धि का लाभ दिया जायेगा। इससे जिले के किसान फिर से गन्ना की खेती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.