हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग प्रतिनिधि कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ हजारीबाग के जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की कड़ी आलोचना करते हुए इसे निराशाजनक और जनविरोधी बजट बताया है। किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए अजय प्रजापति ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात तो करती है, लेकिन बजट में न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने की कोई घोषणा नहीं की गई। खाद, बीज, डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों से किसान पहले से ही परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.