पटना, फरवरी 1 -- अवर अभियंता संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी ने कहा है कि केंद्रीय बजट में सरकारी कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिली। संशोधित आईटीआर 31 मार्च तक होने से कुछ राहत रहेगा। छोटे टैक्स पेयरों का काम कम्प्यूटर और तकनीक से हो जाएगा। इससे कागज और दफ्तर के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। बजट में 15 पुरातात्विक महत्व के स्थलों का विकास करने की बात कही गई है। इससे धरोहर का संरक्षण और पर्यटन स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बौद्ध सर्किट का विकास किए जाने से बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.