रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट में एचईसी को नजरअंदाज किए जाने से कर्मियों में भारी आक्रोश है। एचईसी मजदूर संघ (बीएमएस) के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि बजट में एचईसी के लिए न तो किसी वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है और न ही पुनरुद्धार को लेकर कोई ठोस योजना सामने आई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में मिलने वाली बजटीय सहायता और सरकारी बैंक गारंटी बंद होने से एचईसी को बड़े वर्क ऑर्डर नहीं मिल पा रहे हैं। इसका सीधा असर उत्पादन, राजस्व और रोजगार पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि बजट में एचईसी का नाम तक नहीं है। एचईसी को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश है। हालात इतने गंभीर हैं कि कर्मचारियों का 29 माह का वेतन अब तक लंबित है, जिससे मजदूर परिवार आर्थिक और मानसिक संकट झेल रहे हैं। मजदूर संघ ने सरकार से तत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.