अलीगढ़, जनवरी 24 -- हिन्दुस्तान खबर का असर अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में शुक्रवार को प्रकाशित 'एनएचएम योजनाओं पर बजट का ब्रेक' शीर्षक खबर का जिलाधिकारी संजीव रंजन ने संज्ञान लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत आख्या तलब की थी। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने जिलाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। सीएमओ ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत सभी भुगतान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से किए जाते हैं। भारत सरकार के निर्देशानुसार हाल ही में एनएचएम से जुड़े समस्त भुगतानों के लिए 'स्पर्श पोर्टल' लागू किया गया है। पोर्टल पर तकनीकी अद्यतन और भुगतान प्रक्रिया में किए गए बदलावों के कारण पिछले कुछ महीनों से भुगतान में अस्थायी विलंब की स्थिति ब...