छपरा, जून 9 -- पार्षद संघ ने महापौर -नगर आयुक्त को पत्र लिखा छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम के पार्षदों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को समयबद्ध और विधिसम्मत तरीके से पारित कराने की मांग को लेकर मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता और नगर आयुक्त रणजीत कुमार को पत्र सौंपा है।

बजट पारित कराने की मांग पार्षदों ने कहा है कि वे नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित योजनाओं को गति देने के पक्षधर हैं। बजट पारित कराने में किसी प्रकार की बाधा नहीं चाहते। पत्र में पार्षदों ने कहा है कि बजट उपस्थापना के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विस्तृत व प्रमाणित विवरण उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। उस समय नगर आयुक्त द्वारा 24 घंटे के भीतर विवरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया थालेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक यह विवरण पार्षदों को ...