बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- बजट प्राक्कलन : शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 11 तक रिपोर्ट भेजने का अल्टीमेटम शिक्षा विभाग में बजट डेटा पर सुस्ती, एक महीने बाद भी नहीं भेजा गया प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2027-28 के प्राक्कलन और 2026-27 के पुनरीक्षित आंकड़े मांगे माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा निदेशकों के अलावा डीईओ-डीपीओ को दोबारा भेजा गया पत्र समय पर आंकड़े न मिलने से वित्त विभाग को रिपोर्ट भेजने में होगी देरी, बजट शाखा ने जताई चिंता फोटो : डीईओ ऑफिस। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

बजट प्राक्कलन में सुस्ती शिक्षा विभाग में वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट प्राक्कलन और चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के पुनरीक्षित प्राक्कलन को लेकर सुस्ती सामने आई है। आदेश के करीब एक महीने बाद भी नालंदा समेत कई अन्य जिलों द्वारा प्रतिवेदन नहीं भेजा गया। इसके बाद उप निदेशक (प्रशास...