झांसी, फरवरी 2 -- झांसी। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बैठक हुई। अध्यक्षता विभाग प्रमुख चन्द्र कांत चतुर्वेदी ने की। बैठक में रविवार को पेश केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा हुई। जिसे उद्योग और पूंजी केंद्रित बताया गया। साफ कहा गया कि इसमें मजदूरों को अनदेखी की गई है। वक्ताओंने कहा कि बजट देश के श्रमिकों, कर्मचारियों, किसानों और निम्न, मध्यम वर्ग की मूलभूत अपेक्षाओं को पूर्ण रूप से संबोधित करने में असफल रहा है। स्पष्ट मत है कि देश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब श्रम को केंद्र में रखकर आर्थिक नीतियां बनाई जाएं। बजट में बुनियादी ढांचे, स्टार्टअप, वि-निर्माण और आत्मनिर्भर भारत पर बल दिया गया है। जो स्वागतयोग्य है, परंतु यह चिंता का विषय है कि श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, स्थायी रोजगार और सम्मानजनक वेतन जैसे मुद्दों पर बजट मौन है। बैठक में कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.