गुमला, फरवरी 25 -- गुमला। झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर जिले में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। आम लोगों के साथ-साथ कारोबारियों ने भी बजट को ध्यान से देखा और उस पर अपनी राय रखी। बजट में शिक्षा, कृषि और सामाजिक योजनाओं पर फोकस को लेकर कई लोगों ने संतोष जताया, वहीं व्यापार और जिले के विकास से जुड़ी घोषणाओं के अभाव पर निराशा भी सामने आई। विद्यार्थियों और किसानों के लिए योजनाओं को लाभदायक बताया गया, लेकिन व्यापारिक वर्ग को उम्मीद के अनुरूप राहत नहीं मिली।कारोबारियों का कहना है कि सरकार ने सभी सेक्टर को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करने की कोशिश की है, लेकिन स्थानीय जरूरतों पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। खासकर गुमला जिले के लिए कोई बड़ी योजना या परियोजना सामने नहीं आने से लोगों में असंतोष है। सदर अस्पताल में मेडिकल कॉलेज और प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.