इटावा औरैया, जनवरी 29 -- ब्लॉक मुख्यालय परिसर में वित्तीय बजट के अभाव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया जा रहा सैंपल आवास एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। यह सैंपल आवास पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत मिलने वाले आवास की संरचना, नक्शा एवं सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा था। जिससे लोग यह समझ सकें कि उन्हें किस प्रकार का आवास मिलेगा और निर्माण में किन मानकों का पालन करना आवश्यक है। सैंपल आवास का निर्माण कार्य शुरू तो किया गया था लेकिन बीच में ही भुगतान न होने के कारण कार्य रुक गया। वर्तमान में भवन अधूरा होने से उसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। यदि यह सैंपल आवास पूर्ण हो जाता तो प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास के नक्शे, कमरे की बनावट, शौचालय, रसोई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी मिलती।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.