बिजनौर, फरवरी 11 -- दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पासा ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित बजट को दिव्यांगों निर्धनों के लिए निराशापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बजट से वह आहत दुखी हैं। उन्हें काफी उम्मीद थी प्रदेश सरकार से की दिव्यांग विधवा, बुजुर्गों,गरीब वर्गों के लिए बहुत बड़ा पैकेज होगा। लेकिन सरकार द्वारा किया गया पेश किया गया बजट में इन वर्गों के लिए कुछ भी नहीं किया ना ही पेंशन बढ़ोतरी हुई न ही अंतोदय कार्ड की घोषणा हुई, और न ही आयुष्मान कार्ड की घोषणा हुई। दिव्यांग एक्ट 2016 लागू होना था। उसकी भी घोषणा नहीं हुई। दिव्यांग आयोग का गठन हो चुका है, उसको लागू होना था इसकी भी घोषणा नहीं हुई। दिव्यांगजनों का आरक्षण भी नहीं बढ़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.