रुद्रपुर, फरवरी 3 -- काशीपुर। बजट की घोषणा होते ही होल सेलरों ने सिगरेट और पान मसाला की ओवररेटिंग शुरू कर दी है। होलसेलरों ने पुराने प्रिंट का माल बड़े पैमाने पर स्टॉक कर लिया है। अब यही माल फुटकर दुकानदारों को सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में हैं। वहीं रुपए दो रूपये बढ़ने से फुटकर दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। जानकार बताते हैं कि शहर के बड़े होलसेलरों ने बड़े पैमाने पर अपने गोदाम पुराने प्रिंट रेट वाले सामान से गोदाम भर लिए हैं। अब यही माल बाजार में उतार दिया है। दुकानदार बताते हैं कि जब वह ग्राहक से बड़े हुए रेट की डिमांड करते हैं तो कई ग्राहक उनसे उलझ रहे हैं कि जब अभी पैकेट में नए प्रिंट रेट नहीं आया तो वह कैसे अधिक दाम वसूल रहे हैं। कुछ ऐसा ही कोरोना के समय लॉक डाउन पीरियड में भी हुआ। सिगरेट और पान मसाला के बड़...