मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में बजट की प्रक्रिया वार्ड सभा के आयोजन के साथ शुरू हो गई। इस क्रम में बुधवार को वार्ड 19 में वार्ड सभा का आयोजन कर लोगों से उनके लिए बजट में किए जानेवाले प्रावधान पर चर्चा की गई। इस चर्चा के आधाार पर वार्ड पार्षद पूनम कुमारी ने आवास योजना से लेकर पेयजल, नालों और सड़कों के निर्माण से जुड़े दो दर्जन प्रस्तावों की सूची तैयार की। साथ ही इसमें आनेवाले खर्च को निगम के अगले वित्तीय वर्ष के लिए बनाए जानेवाले बजट में शामिल करने का आग्रह किया। वार्ड पार्षद ने बताया कि वार्ड सभा में निगम प्रशासन से अधिकृत कर संग्राहक हरिशंकर पांडेय शामिल हुए। उनके अलावा वार्ड के दो दर्जन से अधिक लोगों ने भी अपनी समस्याओं को रखा। उसके आधार पर स्वच्छता, आवास, शुद्ध पेयजल, सड़क और नालों से जुड़े कई कार्य करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.