बागेश्वर, मार्च 18 -- आपदा प्रभावित सेरी गांव के नौ मकान आज भी पूरे नहीं हो पाए हैं। बजट के अभाव में मकान नहीं बन पाए हैं। बजट की मांग को लेकर ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले। उन्हें मकान के लिए धनराशि जारी करने की मांग की है, ताकि आपदा प्रभावित लोग मानसून काल से पहले अपने मकानों में सुरक्षित पहुंच सके। सेरी के ग्रामीण बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में 2015 में भीषण आपदा आई थी। आपदा में गांव का एक भू-भाग धंस गया था। इस कारण अनेक परिवारों के मकान धंए गए थे। उनमें से 26 परिवारों के नाम मकान व जगह आवंटित हुए। 17 मकान पूरी तरह बनकर तैयार हो गए हैं। जिनका अंतिम भुगतान रुका है। नौ मकान जो राजस्व विभाग के बताए गए हैं। उनका निर्माण कार्य अधे से अधिक हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.