बजट के अभाव में 77 हजार लाभार्थियों की रुकी वृद्धापेंशन
कुशीनगर, मई 13 -- कुशीनगर। निज संवाददाता वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत हजारों बुजुर्गों को इस बार बजट संकट का सामना करना पड़ रहा है। बजट के अभाव में करीब 77 हजार लाभार्थियों की पेंशन रुक गई है। पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग बैंक और समाज कल्याण विभाग के कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
वर्तमान स्थिति जिले में वर्तमान समय में वृद्धावस्था पेंशन योजना के कुल लाभार्थियों की संख्या 1.59 लाख से अधिक है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार मार्च माह तक करीब 81 हजार लाभार्थियों के खाते में पेंशन की धनराशि भेजी जा चुकी है, जबकि शेष करीब 77 हजार लाभार्थियों को अब तक भुगतान नहीं हो सका है। विभाग के अनुसार हर तीन महीने पर पेंशन की रकम खाते में भेजी जाती है। मार्च महीने में 81 हजार के खातों में रकम भेज दी गयी थी। बताया जा रहा है कि नए वित्तीय वर्ष में करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.