गाजीपुर, अप्रैल 26 -- रेवतीपुर। क्षेत्र के डेढ़गांवां गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। यहां लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रही 400 केएल क्षमता की पानी टंकी का निर्माण कार्य पिछले दो महीनों से बजट के अभाव में पूरी तरह ठप पड़ा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। करीब सात हजार की आबादी वाले इस गांव के लोगों को इस टंकी से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की उम्मीद थी। लेकिन कार्य रुकने से योजना अधर में लटक गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुई यह योजना समय पर पूरी नहीं हो पा रही है।जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत इस परियोजना में प्रारंभिक धनराशि के बाद काम शुरू हुआ था, लेकिन अब फंड खत्म होने से निर्माण रुक गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र बजट जारी करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.