देवरिया, मार्च 27 -- देवरिया, निज संवाददाता।समाज कल्याण विभाग से संचालित है राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का लाभ बजट के अभाव में पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। शासन से बजट नहीं मिलने से जिले के विभिन्न विकास खंडों के लगभग सोलह सौ आवेदकों को राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का लाभ मिलने का इंतजार है।सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के अधीन राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना संचालित है। इस योजना के तहत 18 से लेकर 60 वर्ष से कम उम्र के परिवार के कमाऊ व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु होने पर सरकार की तरफ से 30 हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलती है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को आवेदन करना होता है। वहीं विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर से आवेदन की जांच कराई जाती है। सत्यापन के बाद इसकी सूची शासन को भेजी जाती है। वहीं जिले में इस योजना के तहत विभिन्न विकास खंडों के अंतर्गत कुल 16 सौ...