अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल का सपना नौ दिन चले अढ़ाई कोश की कहावत को चरितार्थ कर रहा है। तीन वर्षों में महज दर्जनभर ग्राम पंचायत में ही पानी की सप्लाई शुरू हो सकी है, जबकि चार दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत में कार्यदायी संस्था ओवरहेड टैंक का भी निर्माण नहीं करवा सकी है। निर्माण कार्य में देरी का कारण बजट की अनुपलब्धता बताया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से वर्ष 2022 में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाखों रुपए की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण करवाकर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने का दावा किया जा रहा था। तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बसखारी विकास खंड क्षेत्र में यह दावा महज 20 फीसदी ही पूरा हो चुका है। ...