बांदा, फरवरी 9 -- बबेरू संवाददाता। कस्बे के एक मैरिज हाल मे भारतीय जनता पार्टी का विधान सभा चौपाल कार्यकम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता अजय सिंह पटेल ने बजट की उपलब्धियों और इससे आम जनता को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. विवेकानंद गुप्ता ने कहा बजट में कृषि और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी गई है। पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी बजट को प्रभावी बताते हुए ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। संचालन उमाकांत ने किया। इस दौरान एसएस भारतीय, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, रामप्रकाश साहू, सौरभ शिवहरे, सुधीर कुशवाहा, श्यामाचरन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.