गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कांग्रेस सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 की आलोचना करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आलोचना से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। अपने शासनकाल की नीतियों और परिणामों पर आत्ममंथन करना चाहिए। केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा शनिवार को एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में उनके साथ जिला अध्यक्ष जर्नादन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, विधायक राजेश त्रिपाठी, महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव मंच पर उपस्थित रहे। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया, लेकिन वास्तविक...