नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय बजट केवल अल्पकालिक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा है। शुक्रवार को बजट पूर्व विकसित भारत के लिए तकनीक, सुधार और वित्त विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का हर बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे में उद्योग जगत को विनिर्माण क्षेत्र को गति देने के लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए नए वित्तीय साधन और जोखिम प्रबंधन व्यवस्था विकसित करनी होगी। उन्होंने सरकार, उद्योग, वित्तीय संस्थानों और शिक्षण संस्थानों के बीच रिफॉर्म पार्टनरशिप चार्टर बनाने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि बजट में लिए गए फैसले देश के आर्थिक विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.