अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के बजट में स्वास्थ्य और आयुष सेवाओं पर बढ़े निवेश ने अलीगढ़ में भी नई उम्मीदें जगा दी हैं। जिले में लंबे समय से लंबित दीनदयाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में बदलने की मांग, आयुष अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों के विस्तार को अब गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। स्वास्थ्य बजट का लाभ यदि योजनाबद्ध तरीके से तक पहुंचा तो अलीगढ़ को चिकित्सा सुविधाओं के बड़े केंद्र के रूप में विकसित होने का मौका मिल सकता है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 37,956 करोड़ रुपये, आयुष सेवाओं के लिए 2,867 करोड़ रुपये और 14 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए 1,023 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। चिकित्सा शिक्षा के लिए अलग से 14,997 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रदेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.