लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता केंद्रीय बजट में देश भर में प्रत्येक जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल स्थापित करने की घोषणा की गई है। यह हॉस्टल विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित (एसटीईएम) संस्थानों में खुलेंगे। सर्वाधिक आबादी वाले राज्य यूपी में 75 जिले हैं और हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल खुलने से छात्राओं का उच्च शिक्षा में पंजीकरण और बढ़ेगा। अभी उच्च शिक्षण संस्थानों में 54.76 लाख विद्यार्थियों में सर्वाधिक 29.80 लाख छात्राएं हैं। आगे यह संख्या और बढ़ेगी। केंद्र सरकार व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) योजना और पूंजीगत सहायता के माध्यम से राज्यों को गर्ल्स हॉस्टल बनाने को प्रोत्साहित करेगी। जिसमें कुल परियोजना की लागत का 40 से लेकर 80 प्रतिशत तक आर्थिक मदद केंद्र सरकार देती है। एसटीईएम संस्थानों में पढ़ने वाली व शोध करने वाली छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.