भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर की करीब 65 हजार जीविका दीदियों को सरकार की नई घोषणा से बल मिलेगा। राज्य सरकार ने बजट में प्रावधान किया है कि जीविका दीदियों के उत्पादों को हाट-बाजार में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार करने के लिए 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी आवश्यकतानुसार प्रदान की जाएगी। योजना अंतर्गत महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांवों से लेकर शहरों तक हाट-बाजार विकसित किये जाएंगे। सरकार की इस नीति से उन महिला उद्यमियों का रोजगार फल-फूल सकेगा। जिन्हें उत्पाद की बिक्री नहीं हो पाने का दर्द साल रहा है। सरकार के स्तर से उत्पाद के विपणन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.