नई दिल्ली, मार्च 24 -- -दिल्ली सरकार ने बजट में स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में डार्क स्पॉट की समस्या दूर करने के लिए सड़कों पर स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए बजट में 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस परियोजना के तहत पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर लगी 96 हजार स्ट्रीट लाइटों को नई स्मार्ट लाइटों से बदला जाएगा। इनकी वास्तविक समय में निगरानी संभव होगी, जिससे खराबी आने पर तत्काल उसका अलर्ट केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष को मिलेगा। इससे लाइट को तत्काल ठीक कराया जा सकेगा। कक्ष से ही इन स्ट्रीट लाइटों को चालू व बंद करना संभव होगा। पीडब्ल्यूडी सूत्रों के अनुसार, स्मार्ट लाइटों में बिजली की खपत कम होती है। अभी स्ट्रीट लाइट का कनेक्टेड लोड 23.2 मेगावाट ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.