नई दिल्ली, मार्च 24 -- -दिल्ली सरकार ने पीडब्ल्यूडी के लिए 5921 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया -वित्त वर्ष 2026-27 में पीडब्ल्यूडी की 750 किलोमीटर सड़कों की रीकार्पेटिंग का लक्ष्य, 1392 करोड़ रुपये का किया प्रावधाननई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राजधानी में सड़क के बुनियादी ढांचे को बदलने का महत्वाकांक्षी खाका पेश किया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लिए 5921 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इससे दिल्ली की सड़कों को जाम मुक्त, सुरक्षित और हरित बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।750 किलोमीटर सड़कों की होगी कायापलटपीडब्ल्यूडी की 1400 किलोमीटर सड़कों में से नए वित्त वर्ष में 750 किलोमीटर सड़कों की एंड-टू-एंड रीकारपेटिंग की जाएगी, जिसके लिए बजट में 1392 करोड़ रुपये का प्रावधान ...