गुड़गांव, मार्च 2 -- गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में क्षेत्रीय परिवहन को लेकर कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इन फैसलों का सीधा लाभ साइबर सिटी गुरुग्राम के यात्रियों को मिलेगा। सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण अनुकूल बनाने, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने और छात्रों को बेहतर सुविधा देने पर विशेष जोर दिया है। बता दें कि सोमवार को हरियाणा सरकार ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए बजट मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत किया। बजट में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में गुरुग्राम सहित प्रदेश के 12 शहरों में इलेक्ट्रिक सिटी बसें चल रही हैं। बजट में इस सेवा को सभी जिला मुख्यालयों तक विस्तार देने की घोषणा की गई है। साथ ही हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। ये बसें धार्मिक स्थलों कटरा (वैष्णो देवी), सालासर, खाटूश्याम, हरिद...