सीतामढ़ी, मार्च 12 -- पुपरी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बछारपुर पैक्स के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष से लेकर सदस्य पद पर सभी निर्विरोध रूप से चुन लिए गए। निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार अमन ने बताया कि आज नामांकन वापसी के बाद समीक्षा की गई। इसके बाद अध्यक्ष एवं सदस्यगण निर्विरोध जीत दर्ज करने में सफल रहे। इसमें अध्यक्ष पद पर मो. सैफ अली, सदस्य पद पर मुजाहिदुल इशलाम, मो. वसीर, रजी आलम, मदीना खातून, मो. उबैद, इशरत खातून, राम नरेश राय, बेचन राम शामिल है। इधर सभी सदस्यों ने जीत का जश्न मनाया। वहीं समर्थकों ने फूल माला पहनाकर अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया। प्रखंड उप प्रमुख मो. मुर्तजा ने निर्वाचित सभी सदस्यों को जीत का बधाई दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...