बछवाड़ा में ट्रेन से गिरकर युवक घायल
बेगुसराय, अप्रैल 28 -- बछवाड़ा। बरौनी-बछवाड़ा रेलखंड पर नवादा चक्का गुमटी के समीप मंगलवार को अमृतसर- सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के सुंदरवन ग्राम निवासी सुरेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र नरेश कुमार यादव के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी बछवाड़ा पहुंचाया गया। सीएचसी में उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.