बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। मुरलीटोल टॉल प्लाजा के समीप एनएच-28 पर सोमवार की शाम बछवाड़ा थाना पुलिस व मद्य निषेध इकाई पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने राजस्थान नंबर की उक्त गाड़ी सहित शराब को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिला अंतर्गत सेवड़ा थाना क्षेत्र के कुंदनपुरा निवासी तुलसा राम के पुत्र सुरेश कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि लुधियाना से शराब की बड़ी खेप ट्रक में लोड कर तस्करी के लिए ले जाने की गुप्त सूचना मद्य निषेध इकाई पटना की टीम को मिली थी। मद्य निषेध इकाई की टीम द्वारा उक्त ट्रक की रेकी की गई। तेघड़ा से दलसिंहसराय की तरफ उक्त ट्रक के गुजरने के दौरान स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.