बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बछवाड़ा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। प्लेटफार्म संख्या-4 व 5 पर गड़े चापाकल पिछले कई दिनों से खराब पड़े हैं। रेल यात्रियों ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या-एक पर लगे नल प्वाइंट से भी गंदा पानी निकल रहा है। प्यासे रेल यात्रियों को पानी पीने के लिए स्टेशन परिसर से बाहर जाना पड़ता है। दैनिक रेल यात्रियों ने स्टेशन परिसर में पेय जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग रेल अधिकारियों से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...