बछवाड़ा जंक्शन पर नमो भारत के ठहराव की मांग
बेगुसराय, अगस्त 28 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर बछवाड़ा जंक्शन पर भी नमो भारत समेत कुल पांच जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की सिफारिश की है। इन ट्रेनों के ठहराव की मांग क्षेत्र की जनता की ओर से सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह से पत्र भेजकर की थी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में अपने प्रतिनिधि के पत्र को संलग्न करते हुए बछवाड़ा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन संख्या- 94803/ 94804 समेत गाड़ी संख्या- 15279/80 पुरबिया एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या- 13185/86 गंगासागर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-15651/52 लोहित एक्सप्रेस एवं 13105/6 बलिया- सियालदह एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव करवाने का अनुरोध किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.