बछवाड़ा: बाइक समेत पानी भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। चमथा दियारे की विशनपुर पंचायत स्थित पटनी चौक के पास मंगलवार को बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर वार्ड संख्या-5 विशनपुर निवासी नूनूलाल राय के करीब 30 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि उक्त युवक अपने एक चचेरे भाई के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-13 में अपने बहनोई के घर जा रहे थे।
दुर्धटन का विवरण पटनी चौक के पास सड़क पर बाढ़ से ध्वस्त पुलिया पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण असंतुलित होकर बाइक समेत दोनों युवक सड़क के बगल पानी भरे गड्ढे में गिर पड़े। इस घटना में बाइक सवार संजीत कुमार गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.